फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों को कूड़ाघर न बनाएं, कूड़ा वाहन को ही दें : गोपाल राव

Fri, 20 Nov 2026 01:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में राष्ट्रीय सम्मान पा चुके काशीपुर की स्वच्छता को बरकरार रखने के लिए एमएसडब्ल्यूएमके के निदेशक गोपाल राव ने नागरिकों से घर का कूड़ा सड़कों पर न फेंकने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कूड़ा सिर्फ नगर निगम के संग्रहण वाहनों को ही सौंपें। अगर किसी दिन वाहन न पहुंचे तो कूड़ा पॉलिथीन में पैक कर घर में सुरक्षित रखें और अगले दिन वाहन को दें। वाहन न आने पर वाहन पर अंकित सुपरवाइजर के नंबर पर शिकायत करें, टीम दरवाजे तक पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि महापौर दीपक बाली के नेतृत्व में मिला सम्मान पूरे शहर की साझा पूंजी है, इसे कायम रखना सबकी जिम्मेदारी है। खुले में फेंका प्लास्टिकयुक्त कूड़ा गौवंश के लिए जानलेवा है, स्वच्छता को जीवनशैली बनाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें