रुद्रपुर। सीएमओ कार्यालय सभागार में शनिवार को कोल्ड चेन हैंडलर्स को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने कहा कि टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत वैक्सीन के रखरखाव और गुणवत्ता में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। वैक्सीन की शत प्रतिशत उपलब्धता आवश्यक है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. तपन कुमार शर्मा ने बायोमेडिकल वेस्ट निस्तारण आदि का प्रशिक्षण दिया। वहां दान सिंह भंडारी, नंदलाल, चांद मियां आदि थे। संवाद