फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी खोजने वाले नहीं, बल्कि रोजगार देने वाले बनें : भट्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। सांसद अजय भट्ट ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज आपके जीवन ने नया मोड़ लिया है। अब समय है कि अपने ज्ञान का उपयोग समाज हित में किया जाए। नवाचार को अपनाएं, किसानों के साथ जुड़ें, स्टार्टअप और एग्री उद्यमिता की ओर बढ़ें। उन्हाेंने विद्यार्थियों से कहा कि आप केवल नौकरी खोजने वाले नहीं बल्कि रोजगार देने वाले बनें।
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह में सांसद भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड जैविक खेती के लिए आदर्श राज्य है। यहां की भौगोलिक परिस्थितियां और कम रासायनिक उपयोग इसे प्राकृतिक रूप से जैविक बताते हैं। जैविक और प्राकृतिक खेती स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित हैं। इसमें निर्यात की अपार संभावनाएं हैं। आज देश आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है। इसमें कृषि क्षेत्र की अहम भूमिका है।
उन्होंने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करना, कृषि को लाभकारी बनाना, ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सशक्त करना इन सभी लक्ष्यों को प्राप्त करने में युवा कृषि स्नातकों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। सांसद ने उम्मीद जताई कि भविष्य में पंतनगर विवि कृषि, बागवानी, पशुपालन और मत्स्य पालन के क्षेत्र में मॉडल राज्य बनाने में सबसे आगे होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें