रुद्रपुर/किच्छा। डीएम नितिन सिंह भदौरिया तहसील दिवस में क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनेंगे। इस दौरान सभी विभागीय अधिकारियों को मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं। एसडीएम गौरव पांडेय ने बताया कि तहसील दिवस का आयोजन मंगलवार को (आज) नगर पालिका के राजीव गांधी कम्यूनिटी हॉल में सुबह 10 बजे किया जाएगा। डीएम क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनकर उनका निस्तारण करेंगे। ब्यूरो