फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: डीएम अंकल... नीट की तैयारी किस प्रकार से करें

Wed, 29 Apr 2026 01:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावियों के साथ प्रेरणादायी संवाद कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने अपने छात्र जीवन से लेकर सिविल सेवा तक के संघर्ष और प्रेरक सफर को साझा करते हुए विद्यार्थियों को सफलता के सूत्र बताए। संवाद में छात्रों ने पूछा कि डीएम अंकल नीट की तैयारी कैसे करें। इसका जवाब डीएम ने बड़ी सहजता से दिया। जिससे बच्चे खुश नजर आए।
विज्ञापन

मंगलवार को कलक्ट्रेट में हुए संवाद के दौरान विद्यार्थियों ने खुलकर अपने सवाल रखे। उन्होंने डीएम से पूछा कि लक्ष्य निर्धारण कैसे करें? नीट की तैयारी किस प्रकार करें? रुचि कला वर्ग में है लेकिन अच्छे अंक आने के कारण विज्ञान लेने का दबाव है तो क्या करें? डीएम ने सभी प्रश्नों के प्रेरक उत्तर दिए। उन्होंने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि जीवन में वही क्षेत्र चुनना चाहिए जिसमें वास्तविक रुचि हो क्योंकि उसी में निरंतरता और उत्कृष्टता संभव है। डीएम ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर विद्यार्थियों को सुझाव देते हुए कहा कि सबसे पहले परीक्षा के सिलेब्स को गहराई से समझें फिर एक ठोस योजना बनाएं और उसी के अनुसार निरंतर अभ्यास करें। अंत में मेधावियों को पुस्तकें, बैग व मिष्ठान वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। वहां सीडीओ दिवेश शाशनी, एडीएम कौस्तुभ मिश्र, प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी सावेद आलम, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमा शंकर नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें