रुद्रपुर में उद्योग मित्र की बैठक लेते डीएम नीरज खैरवाल।
- फोटो : amar ujala
जिला स्तरीय उद्योग मित्र की बैठक डीएम नीरज खैरवाल की अध्यक्षता में बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई। औद्योगिक इकाईयों को अभी तक सीईटीपी से न जोड़ने पर डीएम ने आरएम सिडकुल के वेतन रोकने के निर्देश दिए।
डीएम ने लोनिवि को सिडकुल स्पीड ब्रेकर बनाने के निर्देश दिए। सार्वजनिक शौचालय की समीक्षा में क्षेत्रीय प्रबंधक सिडकुल कमल कफल्टिया ने बताया औद्योगिक आस्थान मे दो शौचालय बना दिए गए हैं चार शौचालय का निर्माण शीघ्र किया जा रहा है। उद्योग मित्रों ने कहा सिडकुल क्षेत्र मे कई स्ट्रीट लाइटें खराब होने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
जिस पर डीएम ने कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश निर्माण निगम को 15 अगस्त तक सभी स्ट्रीट लाईट को ठीक करने के निर्देश दिये। डीएम ने कहा सड़कों पर किसी भी वाहन की पार्किंग नही होने दी जाएगी। सभी औद्योगिक इकाईयों को अभी तक सीईटीपी से न जोड़ पाने को गम्भीरता से लेते हुए डीएम ने आरएम सिडकुल के वेतन रोकने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा जब सभी उद्योग सीईटीपी से जुड़ जाएंगे तभी आरएम सिडकुल का वेतन आहरित किया जायेगा। उन्होंने आरएम को सिडकुल औद्योगिक क्षेत्र के प्रमुख स्थानो पर मानचित्र लगाने के निर्देश दिये। उद्योग मित्रों ने बताया कि एसपी साल्वेंट इन्डस्ट्री व एलाइंस कालोनी मे पानी भरने से एसपी साल्वेंट इंडस्ट्री को काफी नुकसान हो रहा है।
बैठक मे सीडीओ आलोक पांडेय, एडीएम जगदीश कांडपाल, सीएमओ शैलजा भट्ट, महाप्रबंधक उद्योग सीएस बोहरा, केजीसीसीआई के अशोक बंसल, मनोज त्यागी, राकेश मिड्डा मौजूद रहे।