जसपुर। आरएलएस चौहान सरस्वती विद्या मंदिर इंटर काॅलेज के मेधावियों को डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने सम्मानित किया। उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में योगिता कश्यप ने0 सातवां, सुदीक्षा चौहान ने दसवें तथा इंटर में मोहम्मद उवेस रजा ने प्रदेश में 14वां स्थान प्राप्त किया था। इन सभी मेधावियों को रुद्रपुर में डीएम भदौरिया ने सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस दौरान प्रबंधक मदन पाल सिंह चौहान, प्रधानाचार्य राजीव गंगवार आदि थे।