फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने अजय भट्ट को दिया जीत का प्रमाण पत्र

Thu, 23 May 2019 11:59 PM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नवनिर्वाचित भाजपा सांसद अजय भट्ट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव मतगणना में नैनीताल-उधमसिंह नगर संसदीय सीट से भाजपा के प्रत्याशी अजय भट्ट की ऐतिहासिक जीत के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम डॉ. नीरज खैरवाल ने उन्हें जीत का प्रमाण पत्र दिया। अजय भट्ट ने कहा कि यह उनकी नहीं बल्कि इस क्षेत्र की जनता और कार्यकर्ताओं की जीत है। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को रात करीब साढ़े आठ बजे जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम डॉ. नीरज खैरवाल ने फाइनल रिजल्ट की घोषणा की। डीएम ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट को 7,70,548 मत मिले हैं जबकि कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत को 4,31,450 मत मिले। भाजपा के प्रत्याशी अजय भट्ट को 7022 मत डाक मतपत्रों से प्राप्त हुए। कांग्रेस के प्रत्याशी हरीश रावत को 1998 डाक पत मिले। डीएम ने अजय भट्ट को जीत का प्रमाण पत्र दिया। 
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें