रुद्रपुर। दीपावली पर महालक्ष्मी की पूजा 20 अक्तूबर को (आज) मनाई जाएगी। दिवाली पर सूर्यास्त के बाद लक्ष्मी पूजन शाम सात से रात 8:20 बजे तक शुभ मुहूर्त रहेगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस बार यह पर्व शिववास और भद्रावास योग में मनाया जाएगा।
ज्योतिषाचार्य त्रिपुरेश तिवारी ने बताया कि अगले दिन तिथि का समापन शाम को 5: 50 बजे तक होगा। इस दौरान घरों में धन की देवी महालक्ष्मी की विधिविधान के साथ पूजा अर्चना होगी। दुकान व अन्य प्रतिष्ठानों पर भी बही-खातों का पूजन होगा।
बताया कि 20 अक्तूबर को ही सुबह 8:50 तक भद्रावास और शिववास योग का अति शुभकारी योग का निर्माण हो रहा है। शुभ मुहूर्त में पूजन का महत्व है। संवाद