फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: दिल्ली में ऐपण से सजे बर्तनों में होगा दीपावली पूजन

Wed, 15 Oct 2025 01:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
काशीपुर। उत्तराखंड और दिल्ली वासियों के घरों में इस दीपावली उत्तराखंड की लोक कला ऐपण का उपयोग करके सजाए गए बर्तनों में पूजन होगा। काशीपुर की हिमानी ऐपण से सजावटी बर्तन तैयार कर रही हैं।
विज्ञापन

चामुंडा विहार निवासी हिमानी पंत करीब दो सालों से स्वरोजगार को बढ़ावा दे रही हैं। वह घर पर ही त्योहारों पर पूजा की थालियां, पूजा चौकी, भगवान गणेश वस्त्र, ऐपण जूट बैग, फाेटो फ्रेम, देवी-देवताओं के वस्त्र, दीये आदि तैयार करती हैं। इससे उन्हें हर महीने 5000 से अधिक की कमाई हो जाती है। करवाचौथ पर पूजन के लिए 50 थाली और लोटा तैयार किए थे। सभी बिक चुके हैं। इसके लिए उनके पास दूर दराज से ऑर्डर आए थे। एक साल से संस्कृति सहायता समूह से जुड़ी हैं। समूह की सदस्य भी विभिन्न प्रकार की सामग्री तैयार करती हैं। बीती मार्च में नगर निगम में आयोजित कार्यक्रम में स्टॉल लगाया था। इसमें सीएम धामी को ऐपण से सजा फ्रेम भेंट किया था। उनके समूह में अध्यक्ष अनीता पंत, दीपा जोशी, अनुराधा त्रिपाठी समेत 11 सदस्य हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें