फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरदास के साथ नानकमत्ता दीपावली मेला शुरू

Sat, 29 Oct 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बंदी छोड़ दिवस पर लगने वाला उत्तर भारत का प्रसिद्ध दीपावली मेला शुक्रवार से श्री हरमिन्दर साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के रखे पाठ की अरदास के साथ शुरू हो गया।
विज्ञापन


ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब को आकर्षक विद्युत झालरों से सजाया गया है। गुरुद्वारा प्रबंधक रणजीत सिंह ने बताया कि मुख्य पर्व 29, 30, 31 अक्तूबर व एक नवंबर को मनाया जाएगा। तीनों दिन धार्मिक दीवान के साथ ही अमृत संचार और श्री गुरु महाराज की लड़ियों का पाठ जारी रहेगा। 

मेले को लेकर मेला परिसर में झूला, सर्कस, खाने पीने के स्टॉल, मनोरंजन के साधन के साथ दुकानदारों ने अपनी दुकानें सजा ली हैं। वहीं, नए दुकानदारों का दुकानें लगाने का सिलसिला जारी है। धनतेरस के चलते नगर के बाजार के साथ ही मेला परिसर में भी खरीददारों की चहल पहल शुरु हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें