फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम के साथ मनाया गया दीपों का पर्व दीपावली

विज्ञापन
बाजपुर के गांव मझरा में दीपावली पर्व पर बुक्सा परिवार में बनाई गई रंगोली। - फोटो : BAZPUR
विज्ञापन
बाजपुर। नगर में दीपावली धूमधाम के साथ मनाई गई। लोगों ने पूजन कर शनिवार देर रात तक आतिशबाजी की। मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। मोहल्ला बांकेनगर स्थित संकटमोचन श्री बालाजी घाटा मंदिर पर श्रद्धालुओं ने 3111 मनोकामना दीपक जलाकर सुख-शांति, समृद्धि, खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन

रविवार को मंदिर में अन्नकूट भंडारे का आयोजन किया गया। वहां पुजारी पंडित पवन पांडे, प्रमोद गुप्ता, अविनाश सरना, हरी सिंह यादव, सुरेंद्र गौड़, प्रदीप सहगल, प्रभात मिश्रा, रोहित कश्यप, देवेश प्रताप सिंह, प्रवीन जिंदल, राजू यादव, शुभम सहगल, कुलदीप सैनी, रवि सरना आदि थे। गांव हरिपुरा हरसान में दीदी संकल्प सेवा समिति की ओर से दिए जलाकर भारत का मानचित्र बनाया गया। इस दौरान समिति सदस्यों ने शहीदों और कोरोना वीरों को श्रद्धांजलि दी। वहां समिति अध्यक्ष उमा जोशी, डॉ. गुरप्रीत सिंह, गौरव जोशी, सूरज भंडारी, धर्मानंद भट्ट, नीरू मिश्रा, लीला देवी, नीलम भट्ट, कमला, प्राची, आराध्या, मुक्ता आदि थे। इधर, केलाखेड़ा में भी दीपावली पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया।

बाजपुर के गांव हरिपुरा हरसान में दीपावली पर्व पर दिए जलाकर बनाया भारत का मानचित्र।- फोटो : BAZPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें