सितारगंज। राज्य स्तरीय बीसूका के उपाध्यक्ष दर्जा राज्यमंत्री नरेश बंसल ने ब्लॉक कार्यालय और क्षेत्र के दो प्राथमिक स्कूलों का निरीक्षण किया। उन्होंने बिथा अकबर प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा का स्तर निम्न पाने पर अधिकारियों की फटकार लगाई।
बृहस्पतिवार को बंसल ने विधायक सौरभ बहुगुणा के साथ ब्लॉक कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने मनरेगा के कार्यों की जानकारी ली। दस्तावेजों में गड़बड़ी मिलने पर गहरा रोष जताया। कहा कि मनरेगा के कार्यों की जांच कराई जाएगी। प्राथमिक विद्यालय द्वितीय में जानकी देवी बजाज ग्राम विकास संस्थान पंतनगर के सौजन्य से किए जा रहे सौंदर्यीकरण का जायजा लिया। साथ ही विद्यालय में बच्चों को कृृमि से मुक्ति के लिए दवा भी पिलाई। उन्होंने विद्यालय में पुस्तकालय का लोकार्पण भी किया। राउप्रावि बिथा अकबर के निरीक्षण में शिक्षा का स्तर निम्न मिला। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाई। वहां पर बीईओ इंद्रजीत सिंह चौहान, डिप्टी बीईओ सुषमा गौरव, कमल जिंदल, डालचंद राजपूत, बिपुल कुमार, सौरभ मित्तल, चिकित्साधिकारी डा. इरफान और चित्रा पांडे आदि थे। उन्होंने मंडी सभागार में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की।