फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur News: अपहरण, मारपीट के आरोप में हिंदू युवा वाहिनी का जिलाध्यक्ष गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

Mon, 30 Sep 2024 09:43 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर

सार

Rudrapur News: पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर का अपहरण और मारपीट के मामले में हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले में दो अभियुक्तों को पहले ही जेल भेज चुकी है।

 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर का अपहरण और मारपीट के मामले में हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले में दो अभियुक्तों को पहले ही जेल भेज चुकी है।

ट्रांजिट कैंप थाने में दी तहरीर में जनपद रोड फुलसुंगा निवासी राजू ने बताया था कि वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। 22 सितंबर को वह जेपीनगर फुलसुंगा में एक व्यक्ति को प्लॉट दिखाने गया था। इसी बीच प्लाॅट को लेकर उनका सुमित नाम के युवक से विवाद हो गया था। 23 सितंबर को वह मामले की शिकायत कर ट्रांजिट कैंप से बाइक पर वापस आ रहा था। इसी बीच नारायण काॅलोनी के पास कार और तीन बाइकों पर सवार आठ से अधिक युवकों ने उसके साथ मारपीट की थी।

आरोपी उसे कार में डालकर जनपद रोड फुलसुंगा स्थित हिंदू युवा वाहिनी कार्यालय ले गए। वहां पर उसकी पिटाई की गई थी। पुलिस ने इस मामले में सुमित सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस की विवेचना में हिंद युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष विनयवीर सिंह उर्फ विनय भदौरिया निवासी वनखंडी फेस एक जनपद रोड का नाम प्रकाश में आया था। रविवार को पुलिस ने फुलसुंगा में फर्नीचर हाउस के गेट पहाड़ी सुनार वाली गली से आरोपी विनयवीर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि पुलिस विवेचना में प्रकाश में आए अन्य अभियुक्तों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें