फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: आधी रात महिला के गले से चेन झपटकर बदमाश फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। शहर में सक्रिय चेन स्नेचर लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। बाइक सवार बदमाशों ने नेशनल हाईवे पर स्थित पेट्रोल पंप के पास खड़ी महिला के गले से चेन छीनकर फरार हो गए। महिला के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 37 दरियानगर निवासी प्रभु दयाल ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि 25 सितंबर की रात उसने स्वास्थ्य खराब होने पर पिता रामाशंकर वर्मा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। इसके बाद आधी रात को वह वाहन से माता दुर्गावती को घर छोड़ने जा रहा था। नैनीताल रोड पर पीएसी पेट्रोल के पास वाहन में सीएनजी गैस भरवाने के लिए उसने मां को पंप के पास उतार दिया था। वह वाहन में सीएनजी गैस भरवाने लगा था।
इसी दौरान बाइक पर दो अज्ञात युवक वहां पहुंचे और उसकी मां के गले से चेन छीनकर भाग गये। उन्होंने सूचना डायल 112 पर दी थी। पुलिस ने अज्ञात युवकों पर केस दर्ज किया है। पुलिस चेन स्नेचरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें