फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में एनडीआरएफ की बटालियन मुस्तैद

Tue, 19 Jul 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
एनडीअारएफ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आपदा में तत्काल राहत पहुंचाने के लिए नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (एनडीआरएफ) की एक बटालियन गाजियाबाद से यहां पहुंच गई है। इन्हें तराई और चंपावत के बाढ़ग्रस्त इलाकों में भेजकर आपदा पीड़ितों को राहत पहुंचाई जाएगी। प्रशासन ने जिले में आपदा से निपटने के लिए एनडीआरएफ का कंट्रोल रूम नानकमत्ता में स्थापित किया है। 
विज्ञापन


जिले में कई स्थानों पर बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। इससे निपटने के लिए प्रभारी डीएम ने जिले की प्रशासनिक मशीनरी को मुस्तैद करने के साथ ही केंद्र से एनडीआरएफ की टीमें भेजने का आग्रह किया था। जिस पर गाजियाबाद से एनडीआरएफ की एक बटालियन ऊधमसिंह नगर में आपदा राहत कार्यों के लिए भेजी गई है। सोमवार को कमांडर मेघराज सिंह के नेतृत्व में यह बटालियन जिला मुख्यालय पहुंची। 

दल में अर्द्धसैनिक बलों के तेजतर्रार जवानों को लिया गया है। इन जवानों को आपदा में तत्काल राहत पहुंचाने के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया है। साथ ही इन्हें राहत कार्यों के लिए नाव, लाइफ जैकेट समेत तमाम अत्याधुनिक उपकरण भी मुहैया कराए गए हैं। एनडीआरएफ के कमांडर मेघराज ने बताया कि यह 11वीं बटालियन है। जवानों के पास राहत एवं बचाव कार्य संबंधी सभी संसाधन उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


जनपद की तहसील सितारंगज एवं खटीमा बाढ़ की दृष्टि से अति संवेदनशील है और नानकमत्ता इन दोनों तहसीलों के बीच में स्थित है, साथ ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्र भी है। वहीं जनपद चंपावत में भी भूस्खलन और बाढ़ आदि आपदा के दौरान एनडीआरएफ शीघ्र सहायता पहुंचाएगी। जरूरत पड़ने पर दोनों जनपद एनडीआरएफ की सेवाएं ले सकेंगे। 

आपदा राहत के लिए प्रभारी डीएम ने किया अलर्ट
आपदा राहत कार्यों के लिए प्रभारी डीएम ने जिले की सरकारी मशीनरी को एक बार फिर अलर्ट किया। उन्होंने जनपद में आई एनडीआरएफ के जवानों के साथ ही अन्य विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी अनिल शर्मा से कहा पीआरडी जवानों, फायर टीम एवं युवक मंगल दल के युवकों को भी एनडीआरएफ के माध्यम से प्रशिक्षित किया जाए ताकि आपदा के समय इनका भी सहयोग लिया जा सके। 

उप जिलाधिकारी सितारगंज व खटीमा से कहा कि वे अपने-अपने तहसीलों के संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की सूची तैयार कर एनडीआरएफ को उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा आपदा के दौरान प्रत्येक विभाग द्वारा किए जाने वाले कार्यों की सूचना आपदा प्रबंधन कार्यालय को प्रतिदिन दी जाए। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी अधिकारियों व पुलिस  वाहनों में प्राथमिक उपचार के किट रखें।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें