फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: जिला अस्पताल को मिला कायाकल्प सांत्वना पुरस्कार

Fri, 26 Sep 2025 04:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर

सार

रुद्रपुर के जिला अस्पताल को इस वर्ष कायाकल्प अवार्ड श्रेणी में सांत्वना पुरस्कार मिला है। अस्पताल को तीन लाख रुपये नकद और प्रशंसा प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा। प्रशासन ने व्यवस्थाओं में सुधार का भरोसा जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर। जिला अस्पताल को कायाकल्प अवार्ड की श्रेणी में सांत्वना पुरस्कार मिला है। अस्पताल को पुरस्कार के रूप में तीन लाख रुपये नकद और प्रशंसा प्रमाणपत्र से नवाजा जाएगा।
विज्ञापन

प्रमुख चिकित्साधीक्षक (पीएमएस) डॉ. आरके सिन्हा ने बताया कि जिला अस्पताल को वर्ष 2022-23 में देहरादून के कोरोनेशन अस्पताल के साथ संयुक्त रूप से कायाकल्प में पहला पुरस्कार मिला था। डॉ. सिन्हा ने कहा कि व्यवस्थाओं में और सुधार कर अगले साल कायाकल्प का पहला पुरस्कार प्राप्त करने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जाएंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से 15 मई 2015 को कायाकल्प पुरस्कार की शुरूआत की गई थी। सरकारी अस्पतालों को स्वच्छता, अपशिष्ट प्रबंधन, संक्रमण नियंत्रण के साथ ही सेवा मानदंडों में खरा उतरने पर मूल्यांकन के आधार पर कायाकल्प पुरस्कार दिया जाता है। राज्य स्तरीय समीक्षा बोर्ड पुरस्कार के लिए चयनित करता है। पुरस्कार के लिए मूल्यांकन में कम से कम 70 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। पुरस्कार की 75 प्रतिशत राशि स्वास्थ्य सुविधा में और 25 प्रतिशत राशि स्टाफ के वेलफेयर में खर्च की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें