फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: दिव्यांग लाभार्थियों को किया उपकरणों का वितरण

Wed, 03 Jun 2026 12:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) ने सामाजिक अधिकारिता शिविर का आयोजन किया। इस दौरान एडिप योजना के तहत 12 लाख रुपये की कीमत के 88 उपकरण 64 दिव्यांग लाभार्थियों को निशुल्क वितरित किए गए। कलियावाला मार्ग स्थित एक बरात घर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जिपं सदस्य चरनजीत सिंह व सहायक खंड विकास अधिकारी राजेश यादव ने किया। उन्होंने लाभार्थियों को योजना से जुड़ी जानकारी दी। साथ ही सहायक जिला समाज कल्याण अधिकारी ललीता रानी व एडिप के विमल सिंह के साथ मिलकर 26 ट्राइसाइकिलों का वितरण किया। इसी तरह 11 फोल्डिंग व्हील चेयर, 18 बैसाखी, 3 सुगम केन, 8 श्रवण यंत्र, टीएलएम किट और कमोड़ युक्त कुर्सी एक-एक वितरित की। वहां तस्लीम अहमद, पृथ्वी सिंह, संजय राजपूत आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें