काशीपुर। दीपावली पर लायंस क्लब काशीपुर सिटी ने बसई पीरूमदारा स्थित यूएसआर इंदु समिति स्कूल में दिव्यांग एवं बिन मां-बाप के बच्चों को कपड़े व मिठाई वितरित की। क्लब अध्यक्ष एमजेएफ लायन सुखविंदर सिंह ने बताया कि क्लब की ओर से करीब 100 बच्चों का मेडिकल चेकअप कराया जाएगा और दवाइयां भी वितरित की जाएंगी। वहां पर सचिव बलदेव सिंह, कोषाध्यक्ष शेर जंग सिंह धारीवाल, समर पाल सिंह ग्रेवाल, सतविंदर सिंह, स्वतंत्र मेहरोत्रा, जसवीर सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद