फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: नए घरेलू गैस कनेक्शन नहीं मिलने से नाराजगी

Tue, 09 Jun 2026 12:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। नए घरेलू गैस कनेक्शन जारी नहीं होने से नाराज लोगों ने इंडेन गैस एजेंसी प्रबंधक का घेराव कर ज्ञापन सौंपा। आरोप है कि लंबे समय से उपभोक्ताओं को नए कनेक्शन नहीं दिए जा रहे हैं। सोमवार को नया सवेरा समिति अध्यक्ष प्रमोद राजहंस की अगुवाई में लोग एकत्र होकर इंडेन गैस एजेंसी कार्यालय पहुंचे। इस दौरान लोगों ने एजेंसी प्रबंधक बाबूराम का घेराव कर ज्ञापन सौंपा। उपभोक्ताओं को जल्द ही नए गैस कनेक्शन जारी करने की मांग की। नया सवेरा समिति अध्यक्ष प्रमोद राजहंस ने कहा कि नगर और ग्रामीण क्षेत्र में कई परिवारों के पास गैस कनेक्शन नहीं हैं। वहां नया सवेरा समिति संरक्षक अरुण शर्मा, बंशीधर मिश्रा, युसूफ अली, राजू वाल्मीकि, दिनेश कुमार, जफर हुसैन, उस्मान, देवेंद्र शर्मा, पीयूष राजहंस, बिट्टू, राघव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें