फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uk: दिव्यांगों को मिलेगा एक घंटा ज्यादा, हाईस्कूल के 159 व इंटर के 113 बच्चे बोर्ड परीक्षाएं देंगे

Mon, 09 Feb 2026 11:03 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

रुद्रपुर में बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले दिव्यांग परीक्षार्थियों को एक घंटा अतिरिक्त समय और जरूरत पड़ने पर श्रुति लेखक की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
UK Board Exam 2026 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर में दिव्यांग परीक्षार्थियों को बोर्ड परीक्षाओं में एक घंटा अतिरिक्त समय मिलेगा। इसके अलावा जो विद्यार्थी देखने या लिखने में असमर्थ हैं उन्हें प्रश्न पत्र हल करने के लिए श्रुति लेखक भी दिया जाएगा। इस संबंध में विद्यालयी शिक्षा परिषद के सचिव विनोद सिमल्टी ने पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं।

प्रदेश में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 272 दिव्यांग बच्चे इस बार बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होंगे। इसमें हाईस्कूल के 159 व इंटरमीडिएट के 113 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षाएं देंगे। ऐसे परीक्षार्थी ऊधमसिंह नगर में 29 हैं।

शासन स्तर से आदेश जारी होने के बाद इस निर्णय से प्रदेश के दिव्यांग विद्यार्थियों को राहत मिलेगी। बोर्ड ने ऐसे बच्चों के लिए प्रति घंटा 20 मिनट का अतिरिक्त समय देने के आदेश दिए हैं। यानी तीन घंटे की परीक्षा में उन्हें कुल एक घंटे का अतिरिक्त लाभ मिलेगा।

वहीं सहायक लेखक की सुविधा लेने के लिए बच्चों को अपने जिले के सीईओ कार्यालय में एक प्रपत्र भरकर आवेदन करना होगा, ताकि विभाग पहले से उस परीक्षा केंद्र पर सहायक लेखक की उपलब्धता निश्चित करा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें