फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khel Mahakumbh: खेल मैदान पर बह रहा गंदा पानी, कैसे होगा खेल महाकुंभ

Mon, 30 Oct 2023 11:58 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तुर्कागौरी में टंकी निर्माण के चलते ट्यूबवेल का पानी खेल मैदान के बीच में बह रहा है। इसके साथ ही जगह-जगह निर्माण सामग्री फैली है। 
विज्ञापन
खेल मैदान के बीच से बह रहा पानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तुर्कागौरी में टंकी निर्माण के चलते ट्यूबवेल का पानी खेल मैदान के बीच में बह रहा है। इसके साथ ही जगह-जगह निर्माण सामग्री फैली है। खेल मैदान के ऐसे हालात में तब हैं, जब यहां न्याय पंचायत स्तर पर खेल महाकुंभ प्रस्तावित है। मामला संज्ञान में आने पर मुख्य शिक्षा अधिकारी ने कार्रवाई की बात कही है। 

विज्ञापन


तुर्कागौरी में एक ही प्रांगण में राजकीय प्राथमिक विद्यालय और राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय संचालित होते हैं। दोनों स्कूल में 470 बच्चे पढ़ाई करते हैं। इसी परिसर में पेयजल टंकी का निर्माण हो रहा है। टंकी निर्माण की वजह से खेल मैदान के बीच से निकाली गई नाली में पानी बहता है। इसके साथ ही निर्माण कार्य में इस्तेमाल रेता, बजरी, सरिया, ईंट भी जगह-जगह फैली हुई है।

इधर निर्माण सामग्री और नाली की वजह से बच्चों की खेलने की जगह सीमित हो गई है। खेल मैदान की जगह सीमित होने के बावजूद विभाग की ओर से न्याय पंचायत स्तर पर खेल महाकुंभ कराने का फैसला लिया गया है।  
विज्ञापन


सीईओ डॉ. आरसी आर्या ने बताया कि मामला संज्ञान में आ चुका है। बीईओ से मामले में अधिक जानकारी जुटाने के लिए कहा जाएगा। विद्यार्थियों की शिक्षा और स्वास्थ्य के साथ लापरवाही नहीं की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें