फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: डीएम ने दिए जवाहर नवोदय स्कूल में फ्लड लाइट लगाने के निर्देश

Fri, 14 Feb 2025 12:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। डीएम नितिन सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंध समिति एवं सलाहकार समिति की बैठक की गई। डीएम ने बच्चों की अतिरिक्त क्लास लगाने के निर्देश दिए। डीएम ने सहायक नगर आयुक्त को लाइट की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। बृहस्पतिवार को जवाहर नवोदय विद्यालय सभागार में हुई बैठक में प्रधानाचार्य कंचन जोशी ने बताया कि प्रदेश में यह पहला स्कूल है जिसे फाइव स्टार रैंकिंग मिली है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने नालों की सफाई कराने एवं स्कूल गेट के बाहर कूड़ा डालने वालों पर रोक लगाने, स्कूल परिसर में नियमित रूप से फागिंग कराने के साथ ही भोजनालय एवं छात्रावास में सोलर गीजर स्थापना का अनुरोध किया।
डीएम ने सहायक नगर आयुक्त को विद्यालय में नियमित फॉगिंग कराने, स्कूल गेट के बाहर साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। प्रधानाचार्य ने विद्यालय परिसर खेल मैदान में फ्लड लाइट लगवाने का अनुरोध किया। डीएम ने प्रधानाचार्य से कहा कि पंतनगर विश्वविद्यालय के कुलपति से वार्ता कर छात्रों को विश्वविद्यालय का भ्रमण भी करवाएं।
विज्ञापन

उन्होंने अभिभावकों के लिए टिनशेड निर्माण के लिए लोनिवि को स्टीमेट बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। वहां पर सीईओ केएस रावत, प्रधानाचार्य कंचन जोशी, एसीएमओ डॉ. हरेंद्र मलिक, सहायक नगर आयुक्त राजू नबियाल, सांसद प्रतिनिधि योगेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें