फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: डिप्लोमा इंजीनियर्स की हड़ताल जारी

Fri, 03 Apr 2026 12:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के बैनर तले 27 सूत्री मांगों को लेकर डिप्लोमा इंजीनियर्स की अनिश्चतकालीन हड़ताल जारी रही। लोक निर्माण विभाग कार्यालय परिसर में धरने पर बैठे डिप्लोमा इंजीनियर्स ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी हड़ताल जारी रहेगी। वहां पर सत्यपाल सिंह, अनिल जोशी, आनंद वल्लभ जोशी, जीसी लोहनी,आदर्श, यशपाल सिंह, सौरभ आर्या, प्रकाश सिंह आदि थे।
विज्ञापन

खटीमा में दूसरे दिन भी गेहूं क्रय केंद्रों पर रहा सन्नाटा


खटीमा। रबी विपणन सत्र 2026-27 सत्र के दूसरे दिन भी खटीमा में गेहूं की खरीद शून्य रही। सभी क्रय केंद्रों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। वरिष्ठ विपणन अधिकारी केसी आर्या ने बताया कि खटीमा में गेहूं खरीद के लिए कुल 35 सहकारी क्रय केेंद्र खोले गए हैं। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को भी कोई किसान अपना गेहूं बेेचने के लिए क्रय केंद्रों पर नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें