काशीपुर। 27 सूत्री मांगों को लेकर डिप्लोमा इंजीनियरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल नौवें दिन भी जारी रही। अभियंताओं ने सिंचाई खंड कार्यालय पर धरना देते हुए नारेबाजी की। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ काशीपुर के शाखा सचिव हिमांशु पंत की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के अभियंता इस हड़ताल में शामिल हुए। महासंघ की प्रमुख मांगों में पात्रता के अनुसार वेतन विसंगति दूर करना और तीन पदोन्नति प्रदान करना शामिल है। यहां पर केशव सिंह, गौरव पाठक, मनमोहन सिंह ऐरी, ज्योति रावत, राजेश भट्ट, राजन पंत आदि रहे।