फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: दिनेशपुर फाल्कन ने वॉरियर्स को 3-0 से हराया

Thu, 27 Aug 2026 01:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
खुदीराम बोस स्टेडियम में गोल दागने के लिए जोर आजमाइश करते फाल्कन और वॉरियर्स के ​खिलाड़ी
विज्ञापन
दिनेशपुर। खुदीराम बोस स्टेडियम में रुद्र एंड क्लब के बैनर तले दिनेशपुर सुपर लीग फुटबाल टूर्नामेंट जारी है। बुधवार को खेले गए प्रतियोगिता के लीग मुकाबले में दिनेशपुर फाल्कन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दिनेशपुर वॉरियर्स को 3-0 से करारी शिकस्त दी।
विज्ञापन

फाल्कन की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। मध्यांतर से पहले रोहन और हिमांशु ने शानदार गोल कर फाल्कन को 2-0 की बढ़त दिलाई। दो गोल से पिछड़ने के बाद वॉरियर्स के खिलाड़ियों ने वापसी के लिए कई अच्छे हमले किए, लेकिन फाल्कन के मजबूत डिफेंस और गोलकीपर ने उनके सभी प्रयासों को नाकाम कर दिया। मध्यांतर के बाद वॉरियर्स ने खेल में वापसी के लिए बेहतर तालमेल के साथ कई आक्रमण किए, मगर गोल नहीं हुआ। मैच के अंतिम चरण में फाल्कन के अग्रिम पंक्ति के खिलाड़ी विशू ने शानदार मैदानी गोल दागकर टीम की बढ़त 3-0 कर दी। वॉरियर्स की टीम पूरे मैच में गोल करने के लिए जूझती रही। फाल्कन के हिमांशु को उत्कृष्ट खेल के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मैच में अखिलेश मंडल ने मुख्य निर्णायक की भूमिका निभाई। करण और रजत ने सहायक निर्णायक, धर्मेंद्र और महेश कमेंटेटर थे। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें