फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: दिलशाद अध्यक्ष और हरिओम बने प्रधान संघ के महामंत्री

Tue, 10 Mar 2026 01:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। प्रधान संघ जसपुर के अध्यक्ष पद पर दिलशाद को मनोनीत किया गया। मनोनयन के बाद प्रधानों ने नई कार्यकारिणी का विस्तार किया।
विज्ञापन


ग्राम प्रधानों ने ब्लॉक सभागार में सोमवार को बैठक की। इस दौरान अध्यक्ष पद के लिए दिलशाद शाह और हरिओम सिंह राठौर के बीच कुर्रा अंदाजी हुई जिसमें पहले नाम आने पर दिलशाह को अध्यक्ष और हरिओम को महामंत्री चुना गया।
इसके बाद शबाना परवीन (सचिव), रंजीत सिंह (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), अनुज कुमार (कनिष्ठ उपाध्यक्ष), अंकुर कुमार (उपाध्यक्ष), हरिओम सिंह सुधा (कोषाध्यक्ष) और सुमन को मीडिया प्रभारी नियुक्त करने की घोषणा कर नई कार्यकारिणी का गठन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्ष ने बताया कि करतार सिंह के संरक्षण में कार्यकारिणी का गठन हुआ। इस दौरान पूजा नारंग, महेश सिंह, सीमा देवी, वीरप्रीत कौर व रेशमा परवीन को संघ का विशेष सदस्य बनाया गया है। वहां शेखर नारंग, नवनीत सिंह, मृदुल सागर, शमीम अहमद, राजेंद्र सिंह, आशीष, नीशू रानी, मनीष कुमार आदि थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें