फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला टीबी अस्पताल में लगेगी डिजिटल एक्सरे मशीन

विज्ञापन
रुद्रपुर में नीति आयोग की वीसी में शिरकत करतीं डीएम व अन्य अधिकारी। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने आकांक्षी जिलों की प्रगति को लेकर वीडियो कांफ्रेंसिंग से समीक्षा बैठक की। कहा कि ऊधमसिंह नगर को वित्तीय समावेशन एवं कौशल विकास (स्किल डेवलपमेंट) के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए तीन करोड़ की धनराशि से पुरस्कृत किया गया है।
विज्ञापन

डीएम रंजना राजगुरू ने बताया कि आकांक्षी जिले के तहत स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में सुधार करने के लिए नीति आयोग को भेजे गए दो प्रोजेक्टों को इम्पावर कमेटी ने स्वीकृति दे दी है। इसमें स्वास्थ्य के क्षेत्र में दो करोड़ तीन लाख रुपये और शिक्षा के क्षेत्र में 96 लाख की धनराशि की स्वीकृति प्राप्त हुई है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में एलडी भट्ट सरकारी अस्पताल काशीपुर में आधुनिक सीटी स्कैन मशीन की स्थापना, सीएचसी किच्छा में आधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन, डिजिटल एक्सरे मशीन और आपरेशन थियेटर के लिए आवश्यक आधुनिक उपकरण एवं जिला टीबी अस्पताल रुद्रपुर में डिजिटल एक्सरे मशीन की स्थापना की जाएगी।
ब्लॉक खटीमा में पायलट प्रोजेक्ट के तहत एनीमिया सर्विलांस प्रोग्राम चलाया जाएगा। शिक्षा के क्षेत्र में सौ प्राइमरी स्कूल एवं 60 जूनियर स्कूल में स्मार्ट क्लास की स्थापना की जाएगी। इससे जिले में शिक्षा के क्षेत्र में और सुधार होगा। वहां सीडीओ हिमांशु खुराना, सीएमओ डॉ. डीएस पंचपाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी आर्या आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें