फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में डीआईजी की कार ठोकी

विज्ञापन
काशीपुर, हादसे में क्षतिग्रसत्र डीआईजी की सरकारी गाड़ी। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
काशीपुर। एक कार के चालक ने एक ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में डीआईजी की कार को टक्कर मार दी। हादसे में डीआईजी (कानून व्यवस्था) निलेश आंनद भरणे, उनके गनर और चालक को हल्की चोटें आईं। प्राथमिक इलाज के बाद डीआईजी दूसरे वाहन से देहरादून रवाना हो गए। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

बाजपुर में गौरव रूहेला की हत्या के बाद हुए बवाल में स्थिति नियंत्रित करने देहरादून से पहुंचे डीआईजी नीलेश आनंद भरणे बृहस्पतिवार शाम को देहरादून लौट रहे थे। मुरादाबाद रोड पर नवजीवन हास्पिटल के सामने आर (यूपी 21 जेड 4560) के चालक ने एक ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में डीआईजी भरणे की सरकारी कार (यूके 07 जीए 8787) को टक्कर मार दी। हादसे में डीआईजी की सरकारी गाड़ी काफी क्षतिग्रस्त हो गई और डीआईजी के पैर में चोट आई। वहीं, उनके चालक अहसान और गनर राकेश कुमार घायल हो गए। प्राथमिक इलाज के बाद डीआईजी भरणे दूसरे वाहन से देहरादून रवाना हो गए। मंडी चौकी प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि कार सरवरखेड़ा बिंसर कोट निवासी कुलदीप सिंह चला रहा था। पुलिस ने टक्कर मारने वाली कार को कब्जे में ले लिया है। खबर लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नही हो सका था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें