फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सितंबर का नहीं मिला वेतन, त्योहार पर जेब रही खाली

Thu, 23 Oct 2025 12:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। रोडवेज के संविदा और आउटसोर्स कर्मियों को दीपावली से पहले ना सितंबर का वेतन मिला और न बोनस का भुगतान हो सका। इससे कर्मियों की दिवाली फीकी रही। रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने दीपावली पर भी अवशेष वेतन न देने पर रोष जताया है।
विज्ञापन

रोडवेज डिपो पर तैनात 100 से अधिक संविदा और आउटसोर्स कर्मियों को सितंबर के अंत में अगस्त का वेतन दिया गया था। दीपावली से पहले सितंबर का वेतन और बोनस मिलने की उम्मीद थी, लेकिन निगम ने उम्मीदों पर पानी फेर दिया। त्योहार पर भी वेतन नहीं मिलने पर कर्मचारियों ने मायूसी के बीच त्योहार मनाया।
रोडवेज कर्मचारी यूनियन के मंडल मंत्री ने मनिंदर सिंह ने दीपावली के त्योहार पर भी संविदा और आउटसोर्स कर्मियों को सितंबर का अवशेष वेतन नहीं मिलने पर रोष जताया। कहा है कि परिवहन निगम की व्यवस्था इन्हीं कर्मचारियों पर निर्भर है। इनको दिवाली जैसे प्रमुख त्योहार पर भी बोनस तो दूर अवशेष वेतन नहीं देकर घोर अन्याय किया गया है।
विज्ञापन

संविदा और आउटसोर्स कर्मियों को काफी कम वेतन मिलता है। वह भी समय पर नहीं दिया जा रहा है। कर्मचारी यूनियन इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। इसको लेकर रोडवेज की सभी यूनियनों से संपर्क कर आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें