काशीपुर। मां बाल सुंदरी देवी के नगर मंदिर से ध्वज यात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे के साथ मां के डोले को लेकर ध्वज यात्रा चैती मंदिर पहुंची। इस दौरान मां के प्रतीक रूप में नारियल को लेकर मुख्य पंडा विकास अग्निहोत्री पालकी में विराजमान थे। हर साल चैत्र नवरात्रि के प्रथम नवरात्रि से काशीपुर के मां बाल सुंदरी मंदिर में चैती मेले का आयोजन किया जाता है। चैत्र मास के प्रथम नवरात्र से ठीक एक महीने पहले काशीपुर में मां बाल सुंदरी देवी के नगर मंदिर से चैती मंदिर तक ध्वज यात्रा निकाली जाती है। इसी क्रम में काशीपुर में मां बाल सुंदरी देवी की ध्वज यात्रा निकाली गई।इस दौरान मां की ध्वजा यात्रा में ढोल और डीजे के साथ-साथ भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।