फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धामी फिर बनेंगे सीएम, हम पूरी तरह उनके साथ : अरविंद पांडेय

Mon, 01 Jun 2026 12:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गूलरभोज। सोशल मीडिया पर जारी एक तस्वीर ने उत्तराखंड के सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। इस तस्वीर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और गदरपुर के विधायक अरविंद पांडेय एक साथ दिखाई दे रहे हैं। उनके साथ संगठन महामंत्री अजय कुमार, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और प्रभारी मंत्री दुष्यंत गौतम भी मौजूद थे।
विज्ञापन

यह तस्वीर कई दिनों से चल रही अटकलों पर विराम लगाने वाली मानी जा रही है। विधायक अरविंद पांडेय अपने बयानों के लिए जाने जाते रहे हैं जो अक्सर पार्टी लाइन से अलग होते थे। हालांकि अब उनके सुर बदले हुए दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक बातचीत में पांडेय ने मुख्यमंत्री धामी के प्रति पूर्ण समर्थन व्यक्त किया है। उन्होंने धामी को देश का सबसे ईमानदार मुख्यमंत्री बताया। पांडेय ने यह भी कहा कि वे धामी को 2047 तक उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। यह बयान उत्तराखंड की राजनीति में एक महत्वपूर्ण मोड़ माना जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल इस तस्वीर पर सियासत जारी है।


-इंसेट
बदले हुए सुरों के मायने

विधायक के इस अचानक बदले हुए रुख पर सवाल उठ रहे हैं। क्या यह पार्टी संगठन का दबाव है या उनका दिल से समर्थन है? अरविंद पांडेय ने मुख्यमंत्री की ईमानदारी की खुलकर तारीफ की है। उनके इस बयान से पार्टी के भीतर धामी के नेतृत्व को और मजबूती मिल सकती है।
विज्ञापन



-इंसेट
भविष्य की राजनीति पर असर

पांडेय के इस बदलाव के पीछे की सियासत पर कयास लगाए जा रहे हैं। कुछ विश्लेषक इसे ''''''''धामी युग'''''''' की तैयारी के रूप में देख रहे हैं। बहरहाल अरविंद पांडेय के इस ''''''''यू-टर्न'''''''' के पीछे की सियासत और इस बयान का उत्तराखंड की आंतरिक राजनीति पर क्या असर पड़ेगा यह तो वक्त हीं बताएगा। फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल इस फोटो पर सियासत जारी है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें