फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: आदर्श विद्यालय से हुआ कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ

Thu, 09 Oct 2025 01:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिले में 6,04459 बच्चों को कृमि रोधक दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। बुधवार को जिला मुख्यालय के पीएसी परिसर स्थित राजकीय आदर्श विद्यालय में कृमि मुक्ति दिवस अभियान का शुभारंभ जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके सिन्हा, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. संजीव गोस्वामी और जिला कार्यक्रम प्रबंधक हिमांशु मुस्यूनी ने संयुक्त रूप से किया। पीएमएस डॉ. सिन्हा ने कहा कि कृमि ऐसे परजीवी होते हैं जो भोजन और जीवित रहने के लिए मानव आंतों में रहते हैं। ये शरीर के पोषक तत्वों का सेवन करते हैं जिससे खून की कमी, कुपोषण और बच्चों की वृद्धि में बाधा उत्पन्न होती है।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम प्रबंधक मुस्यूनी ने बताया कि कृमि मुक्ति अभियान का मॉपअप राउंड 15 अक्तूबर को होगा। दवा खाने से छूटे बच्चों को उस दिन दवा खिलाई जाएगी। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. गोस्वामी ने बताया कि एल्बेंडाजोल दवा आंतों के कृमियों के उपचार के लिए सुरक्षित और प्रभावी है। बताया गया कि कुछ बच्चों को, जिनमें संक्रमण का स्तर अधिक होता है, हल्के चक्कर आना, सिरदर्द या उल्टी जैसी परेशानी हो सकती है। यह सामान्य है क्योंकि दवा शरीर से कृमियों को निकालने का कार्य करती है। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक कल्पना परिहार, आरबीएसके के डॉ. हितेश चौहान, आरबीएसके मैनेजर पूरन मल, आरकेएसके मैनेजर मोहम्मद आमिर खान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें