फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: खाटू श्याम के जागरण में भक्ति से सराबोर हुए श्रद्धालु

Wed, 18 Mar 2026 12:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। श्री श्याम शिष्ट मंडल खटीमा की ओर से तराई बीज निगम परिसर में सोमवार शाम खाटू श्याम बाबा का जागरण आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरी रात बाबा श्याम के भजनों में भक्तिमय माहौल बना रहा।
विज्ञापन

प्रसिद्ध भजन गायक कलाकार मास्टर बॉबी, खुशबू राधा और गोकुल शर्मा ने भजनों की प्रस्तुति से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। विशेष रूप से गायक गोकुल शर्मा के भजन मेरी गाड़ी मेरा बंगला... पर लोग झूम उठे और पूरा पंडाल भक्तिरस में डूब गया। कार्यक्रम का समापन बाबा की आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ। वहां अंकुश त्यागी, राहुल गोयल, नवीन अग्रवाल, हार्दिक मित्तल, शुभम गोयल, उदय, अंश, हिमांशु अग्रवाल समेत आयोजन समिति श्री श्याम शिष्टमंडल खटीमा के सदस्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें