दिनेशपुर। नगर के दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित दो दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन का नगर कीर्तन शोभायात्रा व धुलोट कार्यक्रम के साथ समापन हो गया। अष्टम प्रहर अखण्ड महानाम संकीर्तन में विभिन्न स्थानों की कीर्तन मंडलियों ने भाग लेकर महाप्रभु का गुणगान किया। इस दौरान लोग कृष्ण भक्ति में लीन रहे।
बुधवार सुबह समापन पर श्रद्धालुओं ने महाप्रभु गौर निताई के चित्र के साथ नगर कीर्तन शोभायात्रा निकाली। लोगों ने जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया और गौर निताई के चित्र पर अबीर गुलाल चढ़ाकर अपने परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। नगर का भ्रमण कर वापस संकीर्तन स्थल पर आकर यात्रा का समापन हुआ। दोपहर को धूलोट कार्यक्रम के बाद संकल्प के साथ इस बार के आयोजन का समापन हो गया। वहां देवव्रत राय, शिखा ढाली, प्रभा राय, रवि सरकार, दुलाल चक्रवती, पीयूष मंडल, विनोद विश्वास, असीम मल्लिक, भोला मंडल, राधा विश्वास, हेमा चक्रवती, निराला मल्लिक, सनेका मंडल, दिपाली बैरागी, सुदीप ढाली आदि थे। संवाद