काशीपुर। श्री श्याम सेवक मंडल ट्रस्ट की ओर से 7वें श्री खाटू श्याम संकीर्तन महोत्सव का चैती मेला मैदान परिसर में आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ देर शाम ट्रस्टी मनीष गौड़ ने धार्मिक अनुष्ठान के साथ किया। श्याम भक्तों ने श्याम बाबा के दर्शन कर मत्था टेका। साथ ही देर रात तक श्याम बाबा के भजनों पर श्रद्धालु झूमे।
कार्यक्रम में भजन गायक दिल्ली से प्रेरणा मित्तल, मुंबई से सुमित सैनी, मुरादाबाद से नागेंद्र सूर्यवंशी और दिल्ली के म्यूजिकल ग्रुप नरेश पूनिया ने बाबा के भजनों का गुणगान किया। देर रात तक बाबा के भजनों का गुणगान चलता रहा। इस दौरान भव्य दरबार के अलावा छप्पन भोग, दिव्य श्रृंगार, पुष्प वर्षा, इत्र वर्षा व श्री श्याम रसोई का आयोजन किया गया था।
वहां मेयर दीपक बाली, दायित्वधारी सीमा चौहान, अर्पण जिंदल, अनुपम शर्मा, लवीश अरोरा, गगन कांबोज, ब्रह्म प्रकाश गोयल, प्रमोद तोमर के अलावा ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित सिंह चौहान, राजीव यादव, संतलाल, मनोज गुप्ता, रवि कुमार, रवि चौहान, अमन अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।