रुद्रपुर। आदर्श इंदिरा बंगाली कॉलोनी में आयोजित मां भगवती के जागरण में श्रद्धालु पूरी रात भक्ति रस में सराबोर रहे। मां के जयकारों और भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां का गुणगान कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
जागरण में भजन गायक करन कपूर, संदीप ग्रोवर और बेबी पूजा ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने मां के दरबार में माथा टेककर आशीर्वाद लिया। जागरण कमेटी ने उनका स्वागत कर स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।