फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: मां भगवती के जागरण में भजनों पर रातभर झूमे श्रद्धालु

Fri, 20 Nov 2026 01:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। आदर्श इंदिरा बंगाली कॉलोनी में आयोजित मां भगवती के जागरण में श्रद्धालु पूरी रात भक्ति रस में सराबोर रहे। मां के जयकारों और भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां का गुणगान कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

जागरण में भजन गायक करन कपूर, संदीप ग्रोवर और बेबी पूजा ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने मां के दरबार में माथा टेककर आशीर्वाद लिया। जागरण कमेटी ने उनका स्वागत कर स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर कमेटी अध्यक्ष असीम समद्दार, संजीव बर्मन, कार्तिक विश्वास, नेपाल मजूमदार, बाबू कराती और अमर कराती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें