फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर सहित चार निकायों में बनेंगे एकीकृत अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्र

Sun, 17 Aug 2025 01:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहरी विकास निदेशालय ने भूमि चिह्नत कर मांगी परियोजना रिपोर्ट
विज्ञापन

रुद्रपुर। प्रदेश के चार निकायों में एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्र स्थापित करने की कवायद की जा रही है। शहरी विकास निदेशालय ने निकायों को संयंत्र के लिए जमीन चिह्नित कर परियोजना रिपोर्ट मांगी है। एक संयंत्र में 10 से 12 निकायों के कूड़े का निस्तारण किया जाएगा।



निकायों में कूड़े का निस्तारण बड़ी समस्या बन रही है। बड़े निकायों में कूड़ा निस्तारण के लिए प्लांट लगाए गए हैं। इसको देखते हुए अब एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्र लगाने की तैयारी की जा रही है। इस प्लांट में कई निकायों के कूड़े निस्तारण के लिए बड़े प्लांट लगाए जाएंगे। शहरी विकास निदेशालय ने रुद्रपुर, काशीपुर, रूड़की और ऋषिकेश में प्लांट लगाने का निर्णय लिया है। इन निकायों से प्लांट के लिए जरूरी एक एकड़ जमीन चिह्नित कर विस्तृत परियोजना रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


मेयर विकास शर्मा ने बताया कि रुद्रपुर में प्रस्तावित प्लांट में दिनेशपुर, गूलरभोज, गदरपुर, खटीमा, नानकमत्ता, शक्तिगढ़, सितारगंज, किच्छा, लालपुर, नगला के कूड़े का निस्तारण किया जाएगा। निस्तारण वैज्ञानिक प्रक्रिया से किया जाएगा। इसी तरह से काशीपुर में जसपुर, महुआडाबरा, बाजपुर, गदरपुर, केलाखेड़ा, गदरपुर, सुल्तानपुर पट्टी, गदरपुर, महुआखेड़ागंज, गढ़ीनेगी से निकलने वाले कूड़े का निस्तारण होगा। बताया कि प्लांट के लिए 10 एकड़ जमीन को चिह्नित की जा रही है। प्लांट बनने से निकायों के समक्ष कूड़ा निस्तारण में आ रही परेशानियां दूर होंगी।
विज्ञापन






देहरादून, पौड़ी और टिहरी के लिए ऋषिकेश में बनेगा प्लांट

रुद्रपुर। मेयर शर्मा ने बताया कि देहरादून, पौड़ी गढ़वाल और टिहरी की निकायों के कूड़े के निस्तारण के लिए ऋषिकेश में



एकीकृत अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्र बनेगा। इस संयंत्र में 14 निकायों का कूड़ा निस्तारित होगा। इसके अलावा हरिद्वार के रुड़की में प्रस्तावित प्लांट में हरिद्वार जिले के पांच निकायों के कूड़े का निस्तारण होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें