सास बहू के बीच हुए विवाद में देवर ने अपनी गर्भवती भाभी को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़िता के भाई ने आरोपी के खिलाफ तहरीर सौंपी है। प्रभु विहार निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उसकी बहन का तीन साल पहले मोहल्ला गंज निवासी एक व्यक्ति से हुआ था। उसकी बहन का पति संयुक्त परिवार में रहता है।
उनसे आरोप लगाया उसकी बहन की सास उसकी बहन को परेशान करती है। आरोप लगाया कि रविवार को उसकी गर्भवती बहन के देवर ने उसकी बहन के साथ मारपीट की। उसकी बहन ने अपनी बेटी को साथ लेकर बमुश्किल अपनी जान बचाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।