फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवानियत: दूध पिला रही मां पर देवर का हमला, सिर में 13 टांके, देवरानी ने गोद से छीनकर बच्चे को जमीन पर पटका

Mon, 12 Oct 2026 09:54 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

सकैनिया गांव में दूध पिला रही महिला पर देवर ने धारदार हथियार से हमला किया, जबकि देवरानी ने गोद में बैठे दो साल के बच्चे को जमीन पर पटक दिया। महिला के सिर में 13 टांके लगे और बच्चा भी घायल हुआ। पुलिस ने दंपती समेत तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गदरपुर के सकैनिया गांव में बच्चे को दूध पिला रही महिला पर उसके देवर ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। पति का साथ देते हुए महिला की देवरानी ने उसकी गोद में बैठे दो साल के मासूम बच्चे को उठाकर जमीन पर पटक दिया। घटना में महिला के सिर में 13 टांके लगे और बच्चा भी घायल हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दंपती समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

नगर निगम रुद्रपुर के वार्ड संख्या 32 निवासी जय प्रकाश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बहन प्रीति का विवाह चार वर्ष पूर्व सकैनिया निवासी धर्मपाल के साथ हुआ था। बीते छह अक्तूबर की रात करीब 7:30 बजे प्रीति कमरे में अपने दो वर्षीय बच्चे को दूध पिला रही थी। इसी दौरान उसका देवर रंजीत और उसका साला आनंद पाल कथित तौर पर नशे की हालत में कमरे में घुस आए। विरोध करने पर दोनों ने महिला को पीटना शुरू कर दिया। हंगामा सुनकर पहुंची रंजीत की पत्नी पूजा भी वहां पहुंचकर आरोपियों का साथ देने लगी। उसने प्रीति की गोद से बच्चे को छीनकर जमीन पर पटक दिया। इसके बाद आनंद पाल धारदार हथियार लेकर आया जिससे रंजीत ने प्रीति के सिर पर वार कर दिया।

विज्ञापन


शोर सुनकर लोग जुटने लगे तो तीनों आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। परिजनों ने घायल महिला को सीएचसी गदरपुर पहुंचाया। सीओ अखलेश कुमार सिंह ने बताया पुलिस ने रंजीत, आनंद पाल और पूजा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें