फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी मैनेजर से साढ़े तीन लाख की साइबर ठगी

Tue, 24 Nov 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर ठगों ने एक डिप्टी मैनेजर के खाते से लाखों रुपये की रकम उड़ा ली। ठगों ने रुपये से इंटरनेट के जरिये कई कंपनियों से शॉपिंग भी कर डाली। अपने खाते से लाखों रुपये निकाले जाने से मैनेजर के पैरों तले जमीन खिसक गई।    शिकायत पर सक्रिय हुए पुलिस की कार्यवाही के बाद एक कंपनी ने 40 हजार रुपये मैनेजर के खाते में लौटा दिए हैं।
विज्ञापन

ट्रांजिट कैंप थाने में दी तहरीर में सिडकुल की एक कंपनी में डिप्टी मैनेजर पद पर तैनात महिला ने कहा है कि रविवार की शाम उसके मोबाइल पर एक्सिस बैंक से एसएमएस आया कि उसके खाते से तीन लाख 43 हजार 903 रुपये निकाले गए हैं। यह रुपये नौ बार में निकाले गए थे।
 महिला ने खाते से रुपये निकालने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसओ सुशील कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित बैंक मैनेजर को बुलाकर जानकारी ली गई। जांच मेें पता चला कि इंटरनेट बैंकिंग के जरिये अज्ञात लोगों ने महिला के खाते से रकम उड़ाकर विभिन्न कंपनियों से सामान खरीदा है, लेकिन रुपये अभी तक डिलीवर करने वाली कुछ कंपनियों तक नहीं पहुंच सका है। इसके बाद शॉपिंग वाली कंपनियों को मेल भेजकर ठगी की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि एक कंपनी ने मेल पर कार्यवाही करते हुए महिला के खाते में 40 हजार की रकम लौटा दी है। अन्य कंपनियों से भी संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें