फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम धनराशि व्यय करने वाले विभाग कार्यप्रणाली में करें सुधार : सीडीओ

विज्ञापन
रुद्रपुर के विकास भवन सभागार में समीक्षा बैठक करते सीडीओ हिमांशु खुराना। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
सीडीओ हिमांशु खुराना ने मुख्यमंत्री की घोषणाओं के क्रियान्वयन, जल जीवन मिशन, जिला, राज्य सेक्टर और केंद्र पोषित योजनाओं और बीस सूत्री कार्यक्रम को लेकर विभागवार समीक्षा की। उन्होंने सीएम की घोषणाओं को गंभीरता से लेते हुये कार्य करने के निर्देश दिए। कहा कि जिस भी अधिकारी के स्तर पर किसी भी कारण से कार्य लंबित हैं, वे आवश्यक कार्यवाही करते हुए उनको जल्द पूरा करें।
विज्ञापन

मंगलवार को विकास भवन सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में सीडीओ ने निर्देश दिए कि अधिकारी स्वयं अपने कार्य क्षेत्र में जाकर कार्यदायी संस्थाओं के कार्यों की गुणवत्ता को देखें और प्रत्येक कार्य का निरीक्षण करें। अधिकारी अपने स्तर पर कोई कार्य लंबित न रखें। जिन विभागों ने अवमुक्त धनराशि के सापेक्ष कम धनराशि व्यय की है वे अपने बजट व्यय की प्रगति में सुधार करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
विभाग रिपोर्ट भेजने से पहले उस रिपोर्ट का ठीक से परीक्षण कर लें। विभाग कार्यदायी संस्था से लगातार समन्वयक स्थापित करते हुए निर्माण कार्यों पर नजर बनाएं रखें जिससे कार्य पारदर्शिता के साथ समय पर पूर्ण किए जा सकें। वहां एमएनए रिंकू बिष्ट, डीआरडीए के पीडी हिमांशु जोशी, सीईओ आरसी आर्या, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी ललित चंद्र आर्य, जिला क्रीड़ा अधिकारी रशिका सिद्दीकी, जिला समाज कल्याण अधिकारी किशोर कुमार आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें