काशीपुर समेत जिले में पाए जा चुके हैं 11 डेंगू के मरीज
काशीपुर। बारिश थमने पर क्षेत्र में डेंगू तेजी से पैर पसार रहा है। काशीपुर समेत जिले में 11 डेंगू के मरीज पाए जा चुके हैं।
एक सप्ताह से बारिश बंद हो है लेकिन खाली भूखंडों में पानी जमा है, जिससे डेंगू का खतरा बना हुआ है। बुखार की शिकायत होने पर मरीज सरकारी और निजी अस्पतालों की ओर रुख करने लगे हैं। बुखार आने के बाद मरीज की प्लेटलेट्स तेजी से नीचे गिर रही हैं। स्वास्थ्य विभाग एलाइजा जांच में पॉजिटिव पाए जाने पर डेंगू मान रहा है। बुखार और प्लेटलेट्स गिरने वाले कई मरीज अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं। काशीपुर के चार मरीज डेंगू की चपेट आ चुके हैं।
कोट
रुद्रपुर के तीन, खटीमा के तीन, सितारगंज का एक, काशीपुर के चार मरीज एलाइजा जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं। काशीपुर के दो, खटीमा के दो, सितारगंज का एक मरीज का अभी भी इलाज चल रहा है। शेष स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। डेंगू के बढ़ने पर निजी अस्पतालों से बैठक की जा चुकी है। - डॉ. मनोज शर्मा, सीएमओ, ऊधमसिंह नगर।