रुद्रपुर। स्वास्थ्य विभाग की टीम को दो दिन में दस स्थानों पर डेंगू का लार्वा मिला है। दो संदिग्ध लोगों के सेंपल लिए गए। दोनों सेंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई। अब तक जिले में डेंगू का कोई मामला सामने नहीं आया है। स्वास्थ्य कर्मियों और आशा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जिले में 3235 घरों में लार्वा की जांच की। तीन स्थानों पर डेंगू का लार्वा मिला। बीते सोमवार को सात स्थानों में लार्वा पाया गया था। लार्वा को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। 16 अप्रैल से अब तक जिले में 395 स्थानों पर डेंगू का लार्वा मिल चुका है। सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल ने बताया कि विभाग की टीम लोगों को डेंगू को लेकर जागरूक कर रही है।