रुद्रपुर। जिले में रविवार की रात्रि तेज हवा के साथ बारिश हुई। इसके चलते लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी हद तक राहत मिल गई थी। इसका असर रहा कि सोमवार को अधिकतम 29.6 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार को एक बार फिर मौसम बदला और सुबह से ही तेज धूप निकल आई। इसके चलते तापमान में 4.9 डिग्री की बढ़ोतरी हुई और अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री तो न्यूनतम तापमान भी 1.7 डिग्री बढ़कर 25.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इसका असर रहा कि पूरे दिन लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे।