फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन

Sun, 26 Mar 2017 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 सिडकुल से सटे उकरौली गांव में अवैध शराब का धंधा खूब फलफूल रहा है। जिसके विरोध में महिलाओं ने कोतवाली में प्रदर्शन किया और कोतवाल से तत्काल अवैध शराब के धंधे पर रोक लगाने की मांग की। 
  रविवार को उकरौली गांव की महिलाएं कोतवाली आ धमकीं। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक बीएस भाकुनी का घेराव किया। कहा कि सिडकुल क्षेत्र से सटे उकरौली गांव में माफिया अवैध और जहरीली शराब बेचते हैं। कहा कि गांव के लोग शराब बिक्री का विरोध करते हैं तो माफिया उन्हें धमकाते हैं और मारपीट भी करते हैं। शनिवार की रात भी दो माफियाओं ने मोबाइल शॉप के स्वामी की पिटाई लगा दी थी।
विज्ञापन

  कहा कि कई बार सिडकुल चौकी पुलिस से अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई के लिए शिकायत की गई। लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं की गई। उल्टा, उन्हें सितारगंज कोतवाली में शिकायत करने की सलाह देकर टरका दिया जाता है। महिलाओं ने चेतावनी दी कि अगर, गांव में अवैध शराब की बिक्री पर पूर्णत: प्रतिबंध नहीं लगाया तो ग्रामीण उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। वहां पर रामकुमार, मुन्नी देवी, चन्नी देवी, रेनू देवी, देवकी देवी, हेमा देवी, गोपी देवी, बबली देवी आदि थे।
विज्ञापन




शराब माफियाओं की पिटाई से युवक घायल
 उकरौली गांव में शराब माफियाओं की मारपीट से मोबाइल शॉप चलाने वाला युवक घायल हो गया है। रविवार को कोतवाली में दी तहरीर में भूड़ा किशनी खटीमा के कृष्णा सिंह ने कहा कि उसकी उकरौली गांव में मोबाइल की शॉप है और गांव में किराए पर कमरा लेकर रहता है। आरोप लगाया कि शनिवार की रात आठ बजे बरुआबाग गांव के दो सगे भाई आठ-दस अन्य लोगों के साथ गांव में आए और दुकान बंद करने के बाद जब वह कमरे पर जा रहा था तो दुकान के सामने ही उसे घेर लिया। आरोप लगाया कि दोनों ने अपने साथियों के मिलकर लाठी डंडों से उसके साथ मारपीट की। जिससे वह घायल हो गया। आरोप लगाया कि हमलावरों ने जेब में रखे 30 हजार रुपये, दो मोबाइल भी छीन लिए और बाइक में भी तोड़फोड़ कर दी। गांव के लोगों ने बमुश्किल बचाया। उसने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें