फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुड़ेली के ग्राम प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन

Tue, 10 Oct 2017 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो खटीमा।
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम प्रधान मुड़ेली से परेशान ग्रामसभा के बाशिंदों ने तहसील परिसर पर जमकर हंगामा काटा। आक्रोशित ग्रामीणों का आरोप था कि ग्राम प्रधान विकास कार्यों में पात्रों के बजाय कुपात्रों को लाभ पहुंचा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने पूर्व में पांच सितंबर को दिए गए ज्ञापन पर कार्रवाई नहीं होने पर आक्रोश जताया। 
विज्ञापन


महाबोधिसत्व अंबेडकर मिशन ग्राम मुड़ेली की देखरेख में कई ग्रामीणों ने नगर के मुख्य मार्ग पर जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। बाद में प्रदर्शनकारी एसडीएम एवं तहसील के संयुक्त परिसर पर पहुंचे और मुड़ेली के ग्राम प्रधान पान कुंवर एवं उसके पति वीरपाल के विरोध में जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि ग्राम प्रधान भाई भतीजावाद को बढ़ावा दे रहा है। उन्होंने पांच सितंबर को प्रदर्शन के बाद एसडीएम विजयनाथ शुक्ल को सौंपे गए ज्ञापन पर कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की। अंत में तहसीलदार खीम सिंह बिष्ट को पांच सूत्री मांगपत्र सौंपा गया। ज्ञापन सौंपने और प्रदर्शन करने वालों में विनोद कुमार, कमला, अंजुम, ललिता, रेखा, राजवती, मीना थापा, ममता बोहरा, हंसी देवी, जानकी, पद्मा, भागीरथी, विमला बिष्ट, फूलमाला, रमावती, शांति, नसरीना, रेखा आदि थे।    
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें