फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने अंग्रेजी शराब की दो दुकानों में की तोड़फोड़

Tue, 11 Apr 2017 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर
विज्ञापन
कुंडेश्वरी रोड स्थित शराब की दुकान में हंगामा करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 मानपुर रोड़ और कुंडेश्वरी रोड पर अंग्रेजी शराब की दुकानें खोलने का महिलाओं ने जबरदस्त विरोध किया। महिलाओं ने दुकानों में तोड़फोड़ की और शराब की बोतलें सड़क पर फेंक कर तोड़ दी। जिससे काफी शराब सड़क पर बह गई। मानपुर रोड में हुुई घटना में आबकारी इंस्पेक्टर ने उन्हें समझाने का प्रयास किया। आक्रोशित महिलाओं ने उनकी एक नहीं सुनी।
विज्ञापन



इस दौरान शराब विक्रेताओं ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित महिलाओं ने उनके साथ धक्का मुक्की की। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची प्रभारी कोतवाल रचिता जुयाल ने महिलाओं को समझा बुझाकर वहां से हटाया। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पुलिस व आबकारी विभाग ने एनएच किनारे की शराब की दुकान हटा दी है। स्टेडियम के निकट स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान मानपुर रोड पर खोली गई है। सोमवार को दुकान के खुलते ही दर्जनों महिलाओं ने आवासीय कालोनियों में शराब नहीं बिकने देने के नारे लगाते हुए वहां पर खूब हंगामा किया और दुकान में घुस गई। सेल्समैनों ने विरोध किया तो महिलाओं की उनके साथ तीखी नोक झोंक हुई। उन्होंने दुकान में लगी टेबिल कुर्सियां भी पलट दी। शराब की बोतलें बाहर फेंकनी शुरू कर दी।  मौके पर पहुंची आबकारी इंस्पेक्टर विष्णु थापा ने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया। महिलाओं ने उनकी एक नहीं सुनी। इसी दौरान प्रभारी कोतवाल रचिता जुयाल पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गई। उन्होंने कहा कि तोड़फोड़ कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। तब जाकर महिलाएं शांत हुई। जाते जाते शराब की दुकान न खोलने की चेतावनी दे गई।


उधर रोडवेज बस स्टेशन के सामने वाली शराब की दुकान नंबर तीन को वहां से हटाकर कुंडेश्वरी मार्ग पर टैंपो अड्डा के समीप खोली गई। सोमवार की शाम आसपास के मोहल्लों से कई दर्जन महिलाएं हाथों में डंडे लेकर दुकान में पहुंची। उन्होंने शराब के खिलाफ नारे लगाए। इसके बाद उन्होंने दुकान के अंदर घुस कर शराब की पेटियां सड़क पर फेंकनी शुरू कर दी। आरोप है कि विरोध करने पर महिलाओं ने सेल्समैन निरंजन सिंह और हेम नेगी के साथ मारपीट की। शराब की दुकान का बोर्ड सड़क पर फेंक दिया। इस दौरान मौके पर लगी भीड़ से सड़क पर जाम लग गया। एसएसआई लाखन सिंह पुलिस के साथ पहुंचे तब महिलाएं वापस लौट गई। जाते जाते दुकानदार को फिर दुकान खोलने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दे गई।
विज्ञापन



 शराब की दुकानें खुलने के विरोध में महिलाओं द्वारा दो दुकानों पर तोड़फोड़ किए जाने के मामले में दोनों दुकानों के मालिकों ने पुलिस में अलग-अलग तहरीर दी है। मानपुर रोड पर स्थित शराब की दुकान के प्रबंधक देवेंद्र सिंह मेहरा ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि दर्जनों महिलाओं ने उसकी दुकान में घुस कर तोड़फोड़ की। शराब की बोतलें तोड़ दी। सेल्समैनों के साथ मारपीट की।
साहनी रिसोर्ट स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के प्रबंधक नीरज सिंह रेकूनी ने कहा कि आधा दर्जन लोग दुकान पर आए और उससे डेढ़ लाख की मांग की। उसके द्वारा मना करने पर एक व्यक्ति ने किसी को फोन किया, जिसके कुछ देर बाद बड़ी संख्या में महिलाएं हाथों में लाठी डंडे लेकर वहां आई और दुकान में घुसकर शराब की बोतलें बाहर फेंक दी। उन्होंने कहा है कि दराज में दो दिन की बिक्री के साढ़े तीन लाख रुपये रखे हुए थे। जिन्हें कोई निकाल कर ले गया। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। पुलिस जांच कर रही है। ब्यूरो


। कासमुपर मोड़ पर अंग्रेजी शराब की दुकान हटाए जाने की मांग को लेकर वैशाली कालोनी, दुर्गा कालोनी, गंगा विहार कालोनी की दर्जनों महिलाओं ने अंग्रेजी शराब की दुकान के सामने धरना प्रदर्शन किया। महिलाओं ने दुकान नहीं खुलने दी। कहा कि दुकान खुलने से युवा बच्चे शराब के आदी हो जाएंगे। कालोनियों में गुंडा गर्दी बढ़ जाएगी। वह किसी कीमत पर भी अंग्रेजी शराब की दुकान नहीं खुलने देंगे। उन्होंने प्रशासन से शराब की दुकान नगर से बाहर खुलवाए जाने की मांग की। धरना प्रदर्शन में अर्चना चौहान, नीतू सिंह, बबीता, पूनम, सरोज देवी, प्रेम लता, सुशीला आदि उपस्थित थी।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें