फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहां अवैध कालोनियां दिखें ध्वस्त कर दो

Fri, 18 Mar 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबे समय से हो रही जांच पड़ताल के बाद डीएम अक्षत गुप्ता ने शनिवार को जिले के सभी एसडीएम की बैठक ली और उन्हें सख्त हिदायत दी है कि जहां भी अवैध निर्माण हो रहा है उसे तत्काल प्रभाव से जेसीबी की मदद से ध्वस्त करवा दें। डीएम के कड़े तेवर देखकर कई उपजिलाधिकारियों में खलबली मच गई है। 
विज्ञापन


यूएस नगर में कुछ कालोनाइजर सरकारी जमीनों पर करोड़ों का खेल कर रहे हैं। सबसे ज्यादा मामले रुद्रपुर, गदरपुर, काशीपुर क्षेत्रों के है। इसी को देखते हुए डीएम अक्षत गुप्ता ने सख्त रवैया अपना लिया है। उन्होंने सभी एसडीएम को स्वयं मौके पर जाकर मुआयना कर मौके पर ही कार्रवाई करने के निर्देश दिए। 

डीएम ने कहा विनियमितीकरण क्षेत्रों में भवनों के नक्शे स्वीकृत करने के संबंध में पूरे जनपद में एक ही गाइड लाइन होनी चाहिये। उसी के आधार पर भवनों के नक्शे स्वीकृत किए जाएं। डीएम ने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा विनियमितीकरण क्षेत्र से बाहर भी जो अवैध कालोनियां चल रही है उनकी सूची भी उपलब्ध करायी जाए। कहा कि इसके लिये जनपद में जो टास्क फोर्स गठित की गयी है वह अपनी रिपोर्ट समय-समय पर उपलब्ध कराएं ताकि रिपोर्ट के आधार पर भी कार्रवाई की जा सके। 
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि सभी उपजिलाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में वर्ग-4 की भूमि के विनियमितीकरण के संबंध में कार्रवाई करे ताकि वर्ग-4 की भूमि के मालिकों को मालिकाना हक मिल सके। उन्होंने कहा अब तक वर्ग-4 की भूमि के जो भी मामलों के जो भी निस्तारण किये गये है उसकी सूची डीएम कार्यालय को प्रस्तुत करें। बैठक में एडीएम वित्त दीप्ति वैश्य, एडीएम नजूल आशीष भटगई, एसडीएम विजय कुमार जोगदंडे, अनिल कुमार शुक्ला, ऋचा सिंह, एपी बाजपेयी, पूरन सिंह राणा, एचएस मर्तोलिया, डीपी सिंह, टाउन प्लानर हल्द्वानी गीता खुल्वे आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें